शादी में गया हुआ था परिवार चोरों ने सूने घर में लगाई सेंध, डेढ़ लाख नगदी समेत 2 किलो चांदी ले उड़े

 

एक सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कर मौके से डेढ़ लाख रूपये नगदी के अलावा करीब 2 किलो चांदी ले उड़े हैं। बताया जा रहा है की परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। जब वापिस आया तो नज़ारा देखकर होश उड़ गए। घर के ताले टूटे हुए थे सामान बिखरा पड़ा था। मामला उज्जैन जिले ने नागदा क्षेत्र से सामने आया है।

 

 

 

बताया गया की शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मकान के तीन ताले तोड़कर भीतर घुसे और घर में रखा करीब 1 लाख 50 हजार रुपए नकद साथ ही 2 किलो चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना बिरलाग्राम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

 

 

 


जानकारी के मुताबिक मकान मालिक परिवार समेत एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे के अलावा तीन ताले तोड़े और पूरे मकान का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। मकान मालिक प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करते हैं। चोरी की जानकारी उस समय लगी जब परिवार वापस घर पहुंचा। घर के ताले टूटे और सामान बिखरा देख परिजनों के होश उड़ गए।

 

 

 

 

इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही डायल 112 और बिरलाग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही घटनास्थल का मुआयना किया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और कॉलोनियों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.