पानी की टंकी से निकला मरा सांप ! 19 हजार लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर बवाल

 

एमपी के ग्वालियर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। शहर के वार्ड क्रमांक-10 स्थित घासमंडी मिर्जापुर मस्जिद इलाके की पानी की टंकी से मरा हुआ सांप मिलने के बाद रहवासियों में भारी आक्रोश फैल गया है।

 

बताया जा रहा है कि इस टंकी से करीब 19 हजार लोगों को पानी सप्लाई किया जाता है और लोग पिछले कई दिनों से इसी पानी का इस्तेमाल कर रहे थे। जैसे ही टंकी में मरे सांप की जानकारी सामने आई, पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

 

 

 

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा लंबे समय से पानी की टंकी की सफाई नहीं कराई गई। टंकी के अंदर गंदगी जमा थी और उसी के बीच मरा हुआ सांप भी मिला। लोगों का कहना है कि निगम की लापरवाही के कारण हजारों लोग दूषित पानी पीने को मजबूर रहे, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

 

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक लकड़ी की मदद से पानी की टंकी के अंदर से मरे हुए सांप को बाहर निकालता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

 

 

 

 

 

क्षेत्रवासियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद टंकी की साफ-सफाई और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया।

 

सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि यदि समय रहते यह मामला सामने नहीं आता, तो दूषित पानी के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार हो सकते थे।

 

 

 

 

वहीं घटना के बाद भी नगर निगम अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द टंकी की सफाई, पानी की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.