बिन ब्याही नाबालिग बनी माँ, साथ महीने में ही बच्ची को दिया जन्म, परिजन बोलने से कतरा रहे

 

एक बिन ब्याही नाबालिग माँ बन गयी। युवती के द्वारा अस्पताल में बच्चे को जन्म देने का गंभीर मामला सामने आया है। जिसके बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। नाबालिग की उम्र 16 साल सात महीने बताई जा रही है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है की आखिर इसके पीछे कौन है। जिसके बाद सम्बंधित पर केस दर्ज किया जायेगा। मामला दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र से सामने आया है। वहीं इस पूरे मामले में युवती के परिजन भी पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। साथ ही जानकारी देने से भी बच रहे हैं। बताया जा रहा है की युवती को पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी डिलेवरी की गयी। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है की महज सात महीने का गर्भ होने के बावजूद वह माँ बन गई।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक हटा थाना क्षेत्र से सामने आये इस मामले में नाबालिग की उम्र लगभग 16 साल 7 महीने बताई जा रही है प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल हटा लेकर पहुंचे थे। जहां ड्यूटीरत् डॉक्टर और स्टाफ नर्स की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया गया। नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया है। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा हटा थाना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है की नाबालिग के साथ उसकी मां अस्पताल में मौजूद थी। लेकिन परिजन पूरे मामले को लेकर फिलहाल कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर प्रारंभिक जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है

 

 

 


पुलिस का कहना है कि नाबालिग के बयान दर्ज किए जाएंगे साथ ही जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मामले में परिजन कुछ भी बताने तैयार नहीं हैं। नाबालिग की माँ द्वारा गुमराह किया जा रहा है। ऐसी भी जानकारी है की अस्पताल में उसकी उम्र 18 साल दर्ज कराई गयी थी लेकिन जब उसके अविवाहित होने की जानकारी सामने आई तो प्रबंधन ने आधार कार्ड मांगा। जिसमें जिसमें उसकी उम्र 17 साल से भी कम थी।
फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है। जिसके बाद साफ़ होगा की आखिर किसने नाबालिग युवती का शारीरिक शोषण किया है। साथ ही जांच के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी।


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.