तेरे बगैर कैसे जिंदा रहेंगे… दर्दभरी रील पोस्ट कर युवक ने दी जान, प्रेम प्रसंग की आशंका

 

एमपी के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया पर दर्दभरी रील पोस्ट करने के बाद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

मृतक की पहचान राज खान पिता इस्लाम खान उर्फ लल्लू निवासी सिलचट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राज महाराष्ट्र में मजदूरी करता था और शुक्रवार रात ही अपने गांव लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने परिवार के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया।

 

 

 

लेकिन शनिवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजन उसे उठाने पहुंचे। कमरे का नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए। युवक का शव घर में मिला। घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर “तेरे बगैर कैसे जिंदा रहेंगे” गाने पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस पोस्ट के सामने आने के बाद मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है।

 

 

 

 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक किस मानसिक तनाव में था और आखिर किस वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठाया। यह भी जांच की जा रही है कि क्या किसी युवती से उसका संबंध था और मामला कब से चल रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

 

 

 

 

इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई आखिरी रील अब युवक की जिंदगी की आखिरी निशानी बन गई है।


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.