गैस की टंकी में अचानक आग लगने से मचा हड़-कंप,पुलिस कर्मियों की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई
गैस की टंकी में अचानक आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोग सहम गए। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और सतर्कता के चलते एक बड़ी घटना और अनहोनी होने से टल गयी। पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस दौरान एक व्यक्ति चपेट में आने से झुलस गया। जिसका इलाज करवाया गया। घटना इनोड्रे के लसूड़िया थाना क्षेत्र से सामने आई है।
बताया जा रहा है की यह पूरी घटना एमआर-3 रोड स्थित सनसिटी के पास एक मकान की है। जहां आग लगने की सूचना मिलते ही एसीपी रुबीना मेजबानी, बीट स्टाफ और एफआरवी जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर स्थित एमआर-3 रोड पर प्रभात गश्त के दौरान पुलिस को एक मकान में गैस टंकी में आग लगने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही एसीपी रुबीना मेजबानी, लसूड़िया और विजय नगर थाना पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया। वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि अगर गैस टंकी फट जाती तो आसपास के इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान हुई घटना में वहां मौजूद एक व्यक्ति भगवान सिंह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी की जमकर सराहना की। दरअसल पुलिस की सतकर्ता और सूझबूझ की वजह से एक हादसा होने से टल गया। साधारण सी ये घटना बड़ा रूप भी ले सकती थी।-