रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखों की चोरी वहीं टीआई के घर में चोरी की नाकाम कोशिश

 

अलग-अलग कॉलोनियों में एक साथ चोरी की वारदातों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। चोरों ने एक रिटायर्ड शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं थाना प्रभारी के मकान में सेंधमारी की नाकाम कोशिश की भी गयी। दोनों ही घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। मामला एमपी के बड़वानी जिले का है। जहां चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है।

बताया गया की साकेत कॉलोनी में रिटायर्ड शिक्षक के घर से लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया। वहीं ब्रज विहार कॉलोनी में थाना प्रभारी के मकान में चोरी की कोशिश किराएदारों की सतर्कता से नाकाम हो गई। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी सामने आये हैं। बताया जा रहा है की पहली घटना साकेत कॉलोनी की है। यहां रिटायर्ड शिक्षक ज्ञान सिंह तोमर परिवार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में गए हुए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर बदमाश मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ते हुए अंदर घुसे और अलमारी से करीब दो किलो चांदी के जेवर, 20 ग्राम सोना और करीब 2 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। पड़ोसियों ने जब घर के टूटे ताले देखे तो परिवार को सूचना दी। जिसके बाद चोरी का पता चला। 7 से 8 लाख रुपए का सामान चोरी होने की बात सामने आ रही है।

तो दूसरी घटना ब्रजविहार कॉलोनी की है। जहां खेतिया थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कनेश के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। टीआई परिवार समेत खेतिया में रहते हैं। वहीं बड़वानी स्थित मकान के नीचे किराएदार रहते हैं। देर रात बदमाश जैसे ही ऊपर के हिस्से का ताला तोड़ने लगे, आवाज सुनकर किराएदार जाग गए। तभी पुलिस की गश्ती टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर चोर वहां से भाग निकले।

शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं साथ ही आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।-


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.