सागर जिले का ये कॉलेज अपने आप में अनूठा, प्रतिभाओं को दे रहा नई उड़ान,6 सौ बच्चों का सम्मान

 

सागर जिले के देवरी नगर में एक ऐसा प्रतिष्ठान है जो प्रतिभाओं को नई उड़ान दे रहा है। जहां लगातार 17 सालों से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की न सिर्फ हौसला आफजाई की जा रही है बल्कि उनका सम्मान भी किया जा रहा है। इसी तरह फिर एक बार 600 मेधावी छात्र-छत्राओं का गौरव सम्मान हुआ। जिससे विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस आयोजन की ख़ास बात ये भी रही की इसके मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर राजेश यादव रहे।

 

 

देवरी नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पं. बृजकिशोर पटेरिया कॉलेज में हर साल की तरह इस साल भी परख पुरस्कार वितरण और प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया था। साल 2010 से लगातार आयोजित हो रहे इस समारोह के 17वें साल में देवरी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 600 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार के अलावा सम्मान पत्र दिए गए। कॉलेज के संचालक डॉ. अवनीश मिश्रा और विवेचना मिश्रा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

 


मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश यादव ने अपने संबोधन में बीकेपी ग्रुप के उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि बीकेपी कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कई पाठ्यक्रम एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। जिससे अब क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सफलता निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है। शिक्षा के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देना हर विद्यार्थी का दायित्व है।

 

 

आस एक उम्मीद सामाजिक संस्था के अध्यक्ष संजय ब्रजपुरिया ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें जीवन में संघर्ष और निरंतर प्रयास के महत्व को समझाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

 

 


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.