बसों में भीषण आग! 4 धमाकों से दहला इलाका, 5 बसें जलकर खाक और फिर | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के इंदौर के नवलखा इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अवैध बस पार्किंग में खड़ी बसों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पांच बसें इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि करीब 5 किलोमीटर दूर तक धुआं और आग दिखाई दे रही थी। घटना तीन इमली इलाके के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में निजी बसें पार्क की जाती हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक बस में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग करते समय चिंगारी से बस में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग आसपास खड़ी अन्य बसों तक फैल गई।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान चार जोरदार धमाके भी सुनाई दिए। लोगों का कहना है कि धमाके गैस सिलेंडर फटने जैसे थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के समय पार्किंग में 20 से ज्यादा बसें खड़ी थीं। आग फैलते ही वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने तत्काल अन्य बसों को वहां से हटाना शुरू किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

 

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय पार्षद मनीष शर्मा ने आरोप लगाया कि रिहायशी इलाके में निजी बसों की पार्किंग और मरम्मत को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद पार्षद मौके पर ही धरने पर बैठ गए और बसों को वहां से हटाने की मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं। वहीं इस घटना ने एक बार फिर शहर में अवैध पार्किंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.