बरमान घाट पर नहाते समय डूबे 4 युवक,गोताखोरों ने बचाई जान,घबराये युवक तुरंत भाग गए | SAGAR TV NEWS |

 

बरमान घाट पर स्थित नर्मदा नदी में नहाने के दौरान एक बहुत बड़ी घटना होते-होते टल गयी। जहां चार दोस्त नहाते समय एक साथ पानी में डूबने लगे। पास ही मौजूद लोगों के चिल्लाने के बाद मौके पर पहुंचे नाविक और गोताखोरों ने कूदकर युवकों की जान बचाई। हालांकि पानी से बाहर आने के बाद चारों युवक बिना पहचान बताये मौके से निकल गए। यह पूरा मामला नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट से सामने आया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

 

 

बताया जा रहा है की नर्मदा नदी में स्नान के दौरान चार युवक डूबने लगे। गहरे पानी में जाने के कारण युवक संतुलन खो बैठे। जिसके बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। तो स्थानीय गोताखोरों और नाव चालकों ने चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर कमलेश नौरिया, हेमराज, आनंद, शिवकुमार और बबलू नौरिया की टीम ने नदी में छलांग लगा दी। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद डूब रहे युवकों को पकड़कर किनारे तक पहुंचाया। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

 

 

सुरक्षित बचाए गए चारों युवकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। घटना के बाद युवक काफी घबराए हुए थे और बिना अपना नाम-पता बताए ही मौके से चले गए। एसडीआरएफ के एसआई वीरेंद्र सूर्यवंशी के मुताबिक गोताखोरों की मदद से सभी को सकुशल बचा लिया गया कोई जनहानि नहीं हुई।

 

 


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.