सराफा व्यापारियों को लूटने वाला गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, पाली पुलिस का बड़ा एक्शन | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के उमरिया जिले की पाली पुलिस ने तेजी और सूझबूझ का शानदार उदाहरण पेश करते हुए सराफा व्यापारी से लूट करने वाले गिरोह का कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सोना-चांदी भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने एक और बड़ी लूट की वारदात कबूल कर पुलिस को चौंका दिया। मामला पाली थाना क्षेत्र की घुनघुटी चौकी का है। जानकारी के अनुसार ग्राम चौरी से बाजार कर सराफा व्यापारी रजत कुमार सोनी अपनी बाइक से शहडोल जिले के बिजौरी गांव स्थित घर लौट रहे थे। तभी चौरी-ओदरी मार्ग के सुनसान करौंधिया इलाके में पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने व्यापारी को रोक लिया। आरोपियों ने मारपीट कर सोना-चांदी से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

 

 

घटना के तुरंत बाद व्यापारी ने अपने भाई को सूचना दी। मामला पुलिस तक पहुंचते ही घुनघुटी चौकी प्रभारी विजय सेन ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर सभी रास्तों पर नाकाबंदी करवा दी। पुलिस की मुस्तैदी का असर यह हुआ कि कुछ ही समय में तीनों आरोपी पकड़ लिए गए। उनके पास से करीब 300 ग्राम चांदी और 2 ग्राम सोना से भरा बैग बरामद कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 2 मई को इंदवार थाना क्षेत्र के पनपथा गांव में हुई करीब 10 लाख रुपए की बड़ी लूट की वारदात भी कबूल कर ली। उस घटना में सराफा व्यापारी संतोष सोनी को निशाना बनाया गया था।

 

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नागेश बसदेवा इस गैंग का मास्टरमाइंड है। वही तय करता था कि किस व्यापारी को निशाना बनाना है और वारदात कहां अंजाम देनी है। उसके साथ सत्यम मांझी और एक नाबालिग भी शामिल था। पनपथा लूटकांड के बाद आरोपियों पर आईजी द्वारा 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पाली पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई की पूरे इलाके में जमकर सराहना हो रही है।

 

 


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.