Sagar- महिला वार्ड में शराबी का हं गामा, जिला अस्पताल में आधी रात मची अफरा-तफरी

 

सागर जिला अस्पताल में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शराबी युवक ने महिला सर्जरी वार्ड में जमकर उत्पात मचा दिया। रात करीब 2:30 बजे हुई इस घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। हालात इतने बिगड़ गए कि अस्पताल कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक गोपालगंज थाना क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल के महिला सर्जरी वार्ड नंबर-5 में एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार को देखने पहुंचा था। लेकिन वह शराब के नशे में धुत था। वार्ड में पहुंचते ही उसने मरीजों के परिजनों और अस्पताल स्टाफ से अभद्रता शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी जोर-जोर से गाली-गलौज कर रहा था और वार्ड में मौजूद लोगों को धमका भी रहा था।

 

 

 

 

शराबी की हरकतों से महिला वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई मरीज डर के कारण अपने बेड से उठ बैठे, जबकि परिजन घबराकर बाहर निकलने लगे। अस्पताल स्टाफ ने स्थिति बिगड़ती देख तुरंत डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी और उग्र हो गया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने समझाइश और सख्ती के साथ उसे काबू में किया और वार्ड से बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल में स्थिति सामान्य हो सकी।

 

 

 

 

इस घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में आए दिन शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा देखने को मिलता है। कुछ दिन पहले भी एक व्यक्ति का वार्ड के अंदर शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन उसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नजर नहीं आया। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.