सागर- थाने में पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए बड़े आरोप

 

सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूछताछ के लिए थाने लाए गए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। जानकारी के मुताबिक शाहगढ़ क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र अहिरवार को गोपालगंज थाना पुलिस एक युवती के सात महीने पुराने आत्महत्या मामले में पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाली युवती धर्मेंद्र की रिश्तेदार थी और दोनों के बीच लगातार संपर्क था। इसी वजह से पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी।

 

 

 

रविवार शाम करीब 6 बजे जब धर्मेंद्र थाने में मौजूद था, उसी दौरान उसकी पत्नी और परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान जैसे ही कुछ अहम तथ्य सामने आने लगे, तभी धर्मेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बयान दर्ज करने के नाम पर धर्मेंद्र के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिवार का कहना है कि अस्पताल पहुंचने के समय युवक के मुंह से झाग निकल रहा था और वह बेहद घबराया हुआ था।

 

 

 

दूसरी ओर गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि युवक के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या हिंसा नहीं की गई। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र को ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई थी, जिसके बाद एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में आखिर सच्चाई क्या सामने आती है।


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.