डंपर और पिकअप वाहन आये आमने-सामने, युवक चल बसा, फिर बिगड़ गए हालात !

 

राख से भरे हुए तेज रफ़्तार डंपर ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिस वजह से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर डेड बॉडी रखकर चक्काजाम करते हुए कार्यवाई की मांग पर अड़ गए।
बताया गया की सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में झाबुआ पावर प्लांट के पास भीषण सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। साथ ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

 

 

 

सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया था। वहीं पीएम के बाद जब बॉडी परिजनों को सौंपी गई तो आक्रोशित ग्रामीणों और परिवारजनों ने लखनादौन–मंडला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि झाबुआ पावर प्लांट से निकलने वाले ओवरलोड डंपर लंबे समय से तेज रफ्तार में इस मार्ग पर दौड़ रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। लापरवाही के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं अब एक युवक की जान चली गई।

 

 

 

 

बता दें की जाम की वजह से लखनादौन–मंडला मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। मौके पर तहसीलदार समेत भरी पुलिस बल पहुंचा था। जहां लोगों को समझाइश देते हुए कार्यवाई का आश्वासन दिया गया।
जबकि ग्रामीण मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे। खबर लिखे जाने तक मामला शांत नहीं हुआ था प्रशासन लगातार हालातों को काबू करने में लगा हुआ था।------


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.