चलती कार में लगी आग, ड्राइवर कूदता नहीं तो जल जाता, धू-धू कर जल उठी पूरी कार

 

चलती हुई एक कार में इतनी भयंकर आग लगी की ड्राइवर अगर कूदता नहीं तो ज़िंदा जलने से उसकी जान चली जाती। समय रहते हुए उसने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। लेकिन इस दौरान उसकी कार बुरी तरह से जलकर ख़ाक हो गयी। बताया गया की रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़रिया इलाके में कार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गयी थी। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की।

 

 

 

 

वहीं घटना के दौरान एक गंभीर लापरवाही भी सामने आई है। दरअसल मौके पर मौजूद 112 डायल पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गयी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलती हुई कार के पास से लगातार वाहन गुजरते रहे। लेकिन पुलिस कर्मियों ने ट्रैफिक रोकने या लोगों को सुरक्षित दूरी पर करने गंभीर प्रयास नहीं किए। जिस वजह से बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहा।

 

 

 

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल था। वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गयी थी। आग लगने के कारणों का अभी साफ पता नहीं चल पाया है। लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।------


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.