Sagar- तुलाई में देरी से भड़के किसान, हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर किया चक्काजाम | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र के मेहर गांव में सोमवार शाम किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र पर लगातार हो रही अव्यवस्थाओं से नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे-44 पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। करीब शाम 4 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण गर्मी में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

 

किसानों का आरोप है कि अटाटीला उपार्जन केंद्र के अंतर्गत आने वाले मंगलम वेयरहाउस मेहर में सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही गेहूं की तुलाई की जा रही है। इतना ही नहीं, जिन दिनों तुलाई होती भी है, उन दिनों बारदाना खत्म होने का हवाला देकर काम रोक दिया जाता है। इससे किसानों को कई-कई दिनों तक अपनी उपज लेकर केंद्र पर डटे रहना पड़ रहा है।

 

 

किसान बृजेश यादव और रूपसिंह ने बताया कि वे पिछले आठ दिनों से खरीदी केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि केंद्र पर पीने के पानी, छांव और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। तेज गर्मी में किसान खुले आसमान के नीचे परेशान हो रहे हैं।

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि जिन किसानों की फसल की तुलाई हो चुकी है, उनकी कंप्यूटर फीडिंग समय पर नहीं हो रही। इसके कारण उन्हें बार-बार खरीदी केंद्र के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। दूसरी तरफ खरीदे गए गेहूं का उठाव समय पर नहीं होने से अनाज खुले में पड़ा है और बेमौसम बारिश में खराब होने लगा है।

 

 

स्थिति बिगड़ती देख बांदरी पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देकर किसी तरह जाम खुलवाया। लेकिन तब तक हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग चुका था। जाम में फंसे बच्चों, बुजुर्गों और यात्रियों को गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे फिर से उग्र आंदोलन करेंगे।

 

 


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.