नाली निर्माण में लापरवाही,गड्ढे में गिरी महिला के पेट से आर-पार हुआ सरिया

 

सड़क और नाली निर्माण के दौरान नगर निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसका खामियाजा एक महिला को भुगतना पड़ा। निर्माणाधीन नाली के गड्ढे में गिरी महिला के पेट से सरिया आर-पार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को आनन्-फानन में अस्पताल भेजा गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। दर्दनाक घटना उज्जैन जिले के देसाई नगर क्षेत्र की बताई जा रही है। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और मजदूरों की मदद से सरिये को काटकर महिला को बाहर निकाला गया। इसके बाद गंभीर हालत में उसे उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक देसाई नगर में सड़क निर्माण के साथ नाली निर्माण का काम चल रहा था। जहां मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। सरिये खुले हालत में पड़े हुए थे। इसी दौरान महिला अचानक संतुलन बिगड़ने से सरियों पर गिर गई। जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं। वहीं घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

 

 


दरअसल लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। जिस वजह से आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।-


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.