Sagar- रॉन्ग साइड से ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, और फिर लोग बनते रहे तमाशबीन | SAGAR TV NEWS |

 

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल युवक करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार हादसा भोपाल रोड स्थित राजा ढाबा के सामने रात करीब 9 बजे हुआ। मोतीनगर से लेहदरा की ओर जा रहे 26 वर्षीय प्रियांश विश्वकर्मा को सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद प्रियांश लंबे समय तक सड़क पर तड़पता रहा। वहां मौजूद लोग और आसपास के ढाबों पर बैठे लोग सिर्फ घटना देखते रहे, लेकिन किसी ने तुरंत मदद नहीं की। यहां तक कि डायल-112 को सूचना देने की भी जहमत नहीं उठाई गई।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की फ्रंट लाइट और इंडिकेटर बंद थे। चालक अचानक कट मारकर मुड़ा, जिससे बाइक सवार को संभलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

 

 

कुछ देर बाद किसी व्यक्ति ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में प्रियांश को निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सोमवार सुबह हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद भागता नजर आ रहा है।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे वाली सड़क पर अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं, जिससे रात में अंधेरा रहता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा के साथ-साथ समाज की संवेदनहीनता पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

 

 


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.