आपस में उलझे पुलिस वालों में संघर्ष, कॉन्स्टेबल ने साथियों के साथ मिलकर आरक्षक को बुरा पीटा

 

ज़रा सोचिये की जब जनता के रखवाले खुद ही आपस में उलझ बैठे तो क्या होगा। इसी तरह पुलिस वालों में खूनी संघर्ष का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कॉन्स्टेबल ने लोगों के साथ मिलकर साथी आरक्षक पर चाकी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें आरक्षक घायल हुआ है। हैरान करने वाली ये घटना रीवा जिले के पुलिस लाइन से सामने आई है। बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन में हुए इस घटनाक्रम में आरक्षक मुकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

 

 

बताया जा रहा है की घायल मुकेश तिवारी वर्तमान में मनगवां थाना में पदस्थ हैं। उनकी ड्यूटी कलेक्ट्रेट में लगी हुई है। रविवार रात को जब वे खाना लेने अपने सरकारी आवास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे साथी पुलिसकर्मी सुरेंद्र पांडे, उसके बेटे और दो अन्य साथियों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने चाकू, टांगी और डंडों से मुकेश तिवारी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

 

 

 

पीड़ित की पत्नी के मुताबिक आरोपी सुरेंद्र पांडे पिछले 3-4 दिनों से लगातार गाली-गलौज कर रहा था। बीती रात उसने रंजिश के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। वहीं घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। फिलहाल घायल आरक्षक को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।------


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.