सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल की जनसुनवाई शाहगढ़ में, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान, दिए सख्त निर्देश

 

सागर जिले के शाहगढ़ में आज प्रशासन जनता के बीच नजर आया, जहां कलेक्टर प्रतिभा पाल ने विशेष जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से पेयजल, राजस्व और जनहितकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने को कहा।

 

 

जनसुनवाई के दौरान सीमांकन, नामांतरण, नक्शा सुधार, अभिलेख दुरुस्ती और भूमि पर अवैध कब्जों से जुड़े कई मामले सामने आए। कलेक्टर ने इन मामलों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं एसडीएम और एसडीओपी स्तर के अधिकारी करेंगे। कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर ही कई हितग्राहियों की समग्र आईडी में नाम जोड़े गए। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

 

 

जनसुनवाई में पीडब्ल्यूडी, मनरेगा, खाद्य विभाग और एमपीईबी से संबंधित समस्याएं भी सामने आईं, जिन पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सबसे खास बात यह रही कि कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आज जनसुनवाई में आए सभी मामलों का निराकरण अगले तीन दिनों के भीतर हर हाल में किया जाए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक केवी सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। शाहगढ़ में हुई इस जनसुनवाई से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद जगी है और प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि जनता की समस्याओं का समाधान अब प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.