सागर-सड़क हा दसे में युवक की मौ त के बाद फूटा गुस्सा, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर लगाया चक्का जाम

 

सागर जिले के बंडा के रूरावन क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार को पापेट चौराहा रूरावन के पास एक जेसीबी मशीन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। हादसे में ग्राम लिधौरा निवासी बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने रूरावन के पास नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हादसे के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। चक्का जाम के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यात्री और वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा।

बंडा एसडीओपी प्रदीप बाल्मीकि सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे और बातचीत के बाद आखिरकार परिजन शांत हुए और जाम समाप्त किया गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं मृतक के परिवार में गहरा दुख और आक्रोश बना हुआ है।


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.