सागर- 1500 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा, माफिया कनेक्शन की जांच शुरू, पुलिस का एक्शन

 

सागर जिले की मकरोनिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1500 पेटी अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पकड़ लिया है। जब्त की गई शराब बॉम्बे व्हिस्की ब्रांड की बताई जा रही है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ट्रक अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर सागर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही मकरोनिया चौराहे के पास घेराबंदी की गई और ट्रक क्रमांक एमपी 09 डीएफ 0620 को रोककर तलाशी ली गई।

 

 

तलाशी के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में क्वार्टर साइज की अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी मिलीं। पुलिस ने तुरंत ट्रक को जब्त कर ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में ड्राइवर ने दावा किया कि शराब की खेप इंदौर के बड़वाह से लोड कर रीवा ले जाई जा रही थी। ड्राइवर का कहना है कि वह गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए विदिशा-सागर मार्ग से गुजर रहा था और इसी दौरान सागर शहर में पहुंच गया।

 

 

हालांकि पुलिस को ड्राइवर की इस कहानी पर शक है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को आशंका है कि यह खेप किसी बड़े शराब माफिया या सिंडिकेट के लिए अवैध रूप से खपाने लाई जा रही थी। ट्रांजिट परमिट और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। इस पूरे मामले ने सुरक्षा व्यवस्था और चेकपोस्ट सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इंदौर से चला इतना बड़ा ट्रक रायसेन और विदिशा जैसे जिलों को पार करते हुए सागर तक पहुंच गया और कहीं जांच नहीं हुई। फिलहाल मकरोनिया पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। माना जा रहा है कि पूछताछ में शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। पुलिस के इस एक्शन से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

 

 


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.