सागर- कॉलेज जाते समय छात्रा ला पता, पिता ने लगाया अप हरण का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 

सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र से एक छात्रा के कथित अपहरण का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्राम पिठौरिया निवासी किशन रैकवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। मंगलवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पिता ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को कॉलेज जाते समय बहला-फुसलाकर अगवा किया गया है। पिता के अनुसार इस मामले में मानसिंह कुशवाहा, सौरभ राजपूत और प्रभु कुशवाहा का नाम सामने आया है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सौरभ राजपूत उनकी बेटी को मोटरसाइकिल से सागर लेकर गया और अपने बहनोई मानसिंह कुशवाहा के घर छोड़ दिया। इसके बाद से छात्रा का कोई पता नहीं चल सका है। पिता किशन रैकवार ने यह भी बताया कि उनकी बेटी घर से करीब 50 हजार रुपये नगद और कुछ कीमती सामान भी साथ ले गई है। घटना के बाद उन्होंने थाना बांदरी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार का आरोप है कि छात्रा को दबाव में रखा गया है और उसे घर लौटने नहीं दिया जा रहा। वहीं बेटी के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। जनसुनवाई के दौरान एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और बांदरी पुलिस को जांच कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द छात्रा को सुरक्षित बरामद कर पूरे मामले का खुलासा करेगी। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.