दंपति से 2.70 लाख लूटने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार फिर पुलिस ने दिनदहाड़े लूट का किया खुलासा

 

एमपी के धार जिले में दिनदहाड़े दंपति से हुई 2 लाख 70 हजार रुपए की लूट का पुलिस ने महज चार दिन में खुलासा कर दिया है। सरदारपुर थाना क्षेत्र की ताराघाटी में वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक समेत लाखों रुपए का सामान बरामद किया गया है।

घटना 5 मई की है। ग्राम चामझर निवासी पप्पू अनारे अपनी पत्नी के साथ रिंगनोद आया था, जहां उसने चांदी गिरवी रखकर 2 लाख 70 हजार रुपए लिए थे। दंपति जब बाइक से वापस गांव लौट रहा था, तभी टांडा रोड स्थित वन चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने दंपति को नीचे गिराया और पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस लूट के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल और थाना पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों गोकुल और मुकाम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 1 लाख 1 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 61 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार इस लूटकांड में चार अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस टीम की कार्यवाही की सराहना भी की जा रही है।


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.