सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाई, एक लाख की रिश्वत लेते धरे गए सरकारी कॉलेज के बड़े बाबू SAGAR TV NEWS

 

सरकारी कॉलेज के एक बड़े बाबू को सागर लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की लोकायुक्त की टीम ने कॉलेज परिसर में ही ट्रैप की ये कार्यवाई की। मामला टीकमगढ़ जिले से सामने आया है। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक टीकमगढ़ के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस सरकारी पीजी कॉलेज लोकायुक्त सागर की टीम ने कॉलेज के बड़े बाबू नितिन मिश्रा को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया गया की फरियादी देवेंद्र कुमार वाल्मीकि ने लोकायुक्त सागर में शिकायत की थी उनके पिता हरिकिशन बालमीक पीजी कॉलेज में सफाई कर्मचारी थे।

 

जिनका 31 जनवरी 2026 को रिटायरमेंट हो गया था। जिसके बाद उनका अर्जित अवकाश की राशि ,अन्य फंड निकालने के एवज में बडे बाबू नितिन मिश्रा द्वारा दो लाख रूपये की रिश्वत मांगी गई थी। जिसमें 50 हजार पहले दे चुके थे और आज एक लाख रूपए लेते हुए सागर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

 

सागर लोकायुक्त के निरीक्षक कमल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की देवेंद्र कुमार ने शिकायत की थी की उनके पिताजी के रिटायरमेंट के फंड के निकालने के एवज में कॉलेज के बाबू द्वारा 2 लाख की रिश्वत मांगी गयी थी। जिसमें से वह 50 हजार रूपये पहले ही ले चुके थे इसके बाद उन्हें एक लाख रूपये और दिए जाने थे। जिसके बाद 2 निरीक्षक समेत 13 सदस्य टीम ने पीजी कॉलेज में कार्रवाई करते हुए कॉलेज के बाबू नितिन मिश्रा को रंग हाथों गिरफ्तार कर लिया। साथ ही भ्रष्टाचार की धाराओं में मामला दर्ज करर्ते हुए कार्यवाही जारी है।

 

 


By - sagar tv news
13-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.