गांजा पीने से रोकने पर बदमाशों ने मचाया उत्पात,बमबारी करते हुए की गाड़ियों में तोड़फोड़ !

 

गांजा पीने से रोकने पर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही आरोप है की बिल्डर और अधिकारी के घर को निशाना बनाते हुए बमबारी कर दी गयी। जिससे इलाके में दहशत फ़ैल गयी। CCTV में कैद ये घटना जबलपुर जिले के रांझी थाना क्षेत्र की है। जिसमें बदमाश पत्थर बाजी करते हुए देखे जा सकते हैं। न्यू शोभापुर इलाके में सनसनीखेज वारदात हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

 

 

 


बताया गया की अक्षय सिंह पेशे से बिल्डर हैं। रात के समय उनके घर के बाहर कुछ युवक बैठकर गांजा पी रहे थे। इस बात का विरोध करने पर युवकों का अक्षय सिंह और उनके परिवार से विवाद हो गया। आरोपी धमकाते हुए वहां से चले गए। अक्षय सिंह के छोटे भाई आदित्य सिंह जबलपुर में अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। लेकिन बदमाश फिर भी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने पहुंच गए। पहले उन्होंने रैकी भी की।

 

 

 

 

इसके बाद देर रात स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर पर एक के बाद एक बम फेंके। धमाकों की तेज आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। इसके बाद आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कारों पर पत्थर बरसाते हुए उनके कांच फोड़ दिए। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जब लोग घरों से बाहर निकले तब तक बदमाश भाग चुके थे।

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी का कहना था की कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।------


By - sagar tv news
13-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.