कार ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को मारी टक्कर,मौके पर निकला दम, फैली शोक की लहर | SAGAR TV NEWS
दमोह जिले के सागर नाका चौकी क्षेत्र से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है जिसमें भाजपा नेता की दर्दनाक तरीके से जान चली गयी। उनकी बॉडी सड़क पर पड़ी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पूर्व वित्त मंत्री समेत कई अन्य नेता भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है की तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका मौके पर ही दम निकल गया। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक दमोह देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत सागर स्टेट हाईवे पर पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर हादसे का शिकार हुए। उद्यानिकी कार्यालय के सामने उनकी बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जो इतनी जबरदस्त थी की उनकी मौके पर ही जान चली गयी। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। साथ ही फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं जानकारी लगने के बाद नवागत एसपी और भाजपा के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया समेत कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। साथ ही घटना को दुखद बताते हुए शोक व्यक्त किया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है
बताया जा रहा है की देवेन्द्र सिंह ठाकुर भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनकेनिधन की वजह से कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर है।