गले में कंडे की माला पहनकर सराफा बाजार पहुंचे कांग्रेसी, PM मोदी की अपील के बाद अनोखा विरोध
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने समेत एक साल तक सोना न खरीदने की बात कही। जिसको लेकर अब सियासत देखने को मिल रही है। इसी तरह कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। एमपी के खंडवा जिले में कांग्रेसी कंडे माला की प्याज पहनकर सराफा बाजार पहुंचे। साथ ही भाजपा नेताओं की जीवनशैली पर सवाल भी खड़े किए।
बताया जा रहा है की कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गले में सोने की जगह कंडे और प्याज की माला पहनकर पैदल मार्च किया। जो सराफा बाजार पहुंचे। वहां व्यापारियों से अपील पर प्रतिक्रिया मांगी। उनका दावा था कि इससे छोटे व्यापारियों का नुकसान होगा। बाजार में कई व्यापारी चुप रहे। तो कुछ ने अपील का विरोध जताया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कांग्रेसियों के मुताबिक पीएम ने पेट्रोल बचाने और वर्क फ्रॉम होम की अपील की। लेकिन भाजपा नेता लग्जरी गाड़ियों में घूमते हैं। कांग्रेस अब उनके दोहरे चरित्र का विरोध करेगी। उन्होंने निगम बैठकों के अनावश्यक खर्च पर नजर रखने के अलावा महापौर को ऑनलाइन आयोजन का सुझाव दिया।
वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि सोना परिवारों की परंपरा और बचत का प्रतीक है। ऐसी अपील से भ्रम फैल रहा है। केंद्र सरकार आर्थिक चुनौतियों की साफ तस्वीर नहीं दिखा रही। जबकि भाजपा नेता ने इस अपील का समर्थन करते हुए कहा की पीएम के संदेश का व्यापक असर होता है। वैश्विक संकट में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है। लाल बहादुर शास्त्री के उपवास अपील का उदाहरण देते हुए विरोध को गुम