महिला नर्सिंग ऑफिसर को प्रताड़ित करने के आरोप,अध्यक्ष बोले तुम नौकरी करने लायक नहीं ! आरोप

 

महिला नर्सिंग कर्मचारी को प्रताड़ित किये जाने एक गंभीर मामला सामने आया है। जिसमें स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई के अध्यक्ष पर महिला कर्मचारी को प्रताड़ित करने और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप हैं। पीड़िता का कहना है की उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। साथ ही नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है उनकी तनख्वाह भी रोकी गई है। इस मामले में अजाक्स अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ ने अन्य संगठनों के साथ प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
यह पूरा मामला इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई का है। जिसके अध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा पर महिला कर्मचारी ने आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी मंगला धुर्वे का आरोप है कि स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई के अध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा द्वारा आए दिन जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। उनसे ये भी कहा गया की तुम नौकरी करने लायक नहीं हो। नौकरी से बाहर निकालने की भी धमकी दी गई। इसके अलावा झूठे मामलों में फंसाने और अपमानित करने जैसी बातें भी कही गईं।
इसके अलावा उनका ये भी आरोप है की उनकी तनख्वाह रोकी गई। छुट्टियों के आवेदन मंजूर नहीं किए गए। लगातार मानसिक दबाव बनाया गया। जिससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। पीड़िता का यह भी दावा है की अन्य महिला कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया है। इसी को लेकर अजाक्स अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष कमल मेवाड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गयी है।-


By - sagar tv news
13-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.