प्राचार्य पर दिव्यांग से पि-टाई के आरोप,NSUI ने किया प्र-दर्शन,पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घसीटा !

 

सरकारी कॉलेज के प्राचार्य पर दिव्यांग कर्मचारी के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं मामले में कोई कार्यवाई न होने से अब ये मामला और भी तूल पकड़ता जा रहा है। इसी को लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला। यह पूरा मामला एमपी के मंदसौर जिले का है दरअसल प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सड़क पर बैठे कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को घसीटकर सड़क किनारे किया गया। जबकि कुछ को थाने के अंदर ले जाया गया। थाना परिसर में देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

बता दें की मंदसौर सरकारी कॉलेज में पदस्थ दिव्यांग कार्यालय सहायक परेश बारवाल के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का ये मामला है। कर्मचारी ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेएस. दुबे पर मारपीट, घसीटने और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के 3 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज न होने से नाराज NSUI कार्यकर्ताओं ने यशोधर्मन नगर थाना का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। पीड़ित पुलिस को दिए आवेदन के मुताबिक बीते 8 मई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे कॉलेज के भौतिकी कक्ष में प्राचार्य ने उसके साथ मारपीट करते हुए थप्पड़ मारा और अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित के अनुसार घटना के बाद से उसके कान में दर्द और सुनने में परेशानी हो रही है। साथ ही ये भी कहा गया की भौतिकी लैब में रखे केमिकल एसिड की सुरक्षा को लेकर चर्चा के दौरान विवाद की स्थिति बनी थी। कर्मचारी का आरोप है कि उसे लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

घटना के 3 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज न होने से नाराज NSUI कार्यकर्ता थाने के बाहर सड़क पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक विपिन जैन ने थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय से कहा कि पुलिस का काम पीड़ित को न्याय दिलाना है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होना गंभीर विषय है।

मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच जारी है जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-


By - sagar tv news
13-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.