मासूम की ये कहानी आपको रुला देगी, बड़ी माँ ने मासूम की सिर्फ इसलिए जान लेली !

 

एक बड़ी माँ जिसका दर्जा तो माँ से भी बढ़कर माना जाता है। उसमें भी वही ममता होती है जो एक बच्चे की माँ में होती है। जब उसके कलेजे के टुकड़े को दर्द होता है तो माँ का कलेजा फट जाता है। वह माँ आखिर कैसे इतनी निर्दयी हो सकती है की अपनी औलाद समान बच्चे की जान ले ले। वह भी सिर्फ बदला लेने की नीयत से, जी हाँ सुनकर आपका दिल भी सिहर उठेगा। दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में एक बड़ी माँ, जिसने अपनी देवरानी के महज तीन साल के बेटे की जान ले ली। वह भी सिर्फ इसलिए की देवरानी मकान के हिस्से में अपना हक़ मांग रही थी।
आखिर वह भी तो एक माँ होगी न, क्या ऐसा करने से उसके हाथ ज़रा भी नहीं कांपे,बेचारे उस मासूम का आखिर क्या दोष था। उस मासूम की ऐसी क्या गलती थी की उसकी जान ही ले ली। बड़ी माँ जैसे रिश्ते को कलंकित करके रख दिया। ये सब हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद उस हत्यारन बड़ी माँ का कैमरे पर ये कबूलनामा है।
जबकि दूसरी तरफ बेबस उस मासूम बच्चे अनिरुद्ध की माँ बस अपने आंसू बहाये जा रही है। अब उसका लाल उससे इतना दूर चला गया है की अब कभी वापिस नहीं आएगा। उसकी गोद सूनी हो गयी है। इस दुखद घटना ने सभी को झखझोर के रख दिया।
बता दें की बीते दिन दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र से यह पूरा मामला सामने आया था। जिसमें एक तीन साल के मासूम की जान ले ली गयी। इस मामले में मीडिया ने इनसे चर्चा की जहां सामने आया की यह रिश्ते में देवरानी-जेठानी है जो रिश्ता अब कलंकित हो गया है। जेठानी ने देवरानी के 3 साल के मासूम बच्चे अनिरुद्ध को इसलिए मार डाला। क्योंकि वह ससुर के मकान के हिस्से में अपना हक मांग रही थी। यह बात जेठानी को नागवार गुजरी और उसने मौका पाकर अनिरुद्ध की जान ले ली। अब जेठानी के पास पछतावे के सिवा कुछ भी नहीं है।
खैर अब आरोपी बड़ी माँ को जेल की सलाखों के पीछे रहना होगा।-


By - sagar tv news
13-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.