सागर के जिला अस्पताल में जूतम पैजार, कूलर की ठंडी हवा पर संग्राम,जमकर चले लात घूं से

 

इन दिनों तेज और भीषण गर्मी के दौर जारी है। आसमान से आग बरस रही है। इसी बीच सागर के जिला अस्पताल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां वार्ड के अंदर कूलर की ठंडी हवा को लेकर जमकर हंगामा हुआ और मरीजों और उनके परिजनों में मारपीट शुरू हो गयी। जिसका वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है की किस तरह से दो पक्ष आपस में मारपीट कर रहे हैं। जिस वजह से महिला वार्ड में हंगामा मच गया। ये पूरा विवाद कूलर की ठंडी हवा को लेकर होना बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है की जिला अस्पताल के महिला मेडिसिन वार्ड नंबर 6 में बीते मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे कूलर की ठंडी हवा को लेकर मरीजों और उनके परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सोते हुए मरीज अचानक विवाद करने लगे मामूली बातचीत कुछ देर में हाथापाई तक पहुंच गई। बताया गया की महिला मेडिसिन वार्ड 6 में करीब 40 मरीज भर्ती हैं। लेकिन पूरे वार्ड में सिर्फ 2 कूलर ही लगे है। गर्मी और उमस के कारण मरीज बेचैन और परेशान हैं। वार्ड में लगे दीवार पंखे सालों से बंद पड़े हैं। मंगलवार रात जब गर्मी बढ़ी तो कूलर के सामने सोने और ठंडी हवा लेने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जिससे लोग घबरा गए। शोर सुनकर ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ और गार्ड मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद अस्पताल स्टाफ ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान वार्ड में भर्ती अन्य मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए।
मरीजों का आरोप है कि जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आए दिन विवाद होते हैं। भीषण गर्मी में पर्याप्त कूलर और पंखों की व्यवस्था नहीं है। नर्सों का कहना था की कई बार शिकायत के बाद भी बंद पंखे ठीक नहीं कराए गए।

वहीं इस सब में हैरानी की बात ये है की वार्डों में पंखे तो लगे हैं लेकिन कुछ ही चालू हालत में है। अधिकतर पंखे ख़राब हैं। तो वार्ड नंबर 3 के एसी भी सालों से खराब पड़े है। जबकि चेस्ट आईसीयू में एक तरफ का सेंट्रल एसी बंद हो गया है। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।--


By - sagar tv news
13-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.