सास-बहु में खाना बनाने पर विवाद, मायके वालों ने सास और पति को पीटा, CCTV आया सामने !

 

सास और बहु में सब्जी बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ जो कुछ ही समय में इतना बढ़ गया लो बहु ने अपने घर वालों को बुलाकर पति और सास की पिटाई करा दी। आरोप है की सास और पति की मायके वालों ने डंडों से जमकर पिटाई की। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना ग्वालियर जिले के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है आरोप है की सास का गला दबाते हुए घर में रखी हुई वाशिंग मशीन और बाइक में भी तोड़फोड़ की गयी। साथ ही धमकी भी दी गयी की लड़की को परेशान करने पर जान से खत्म कर देंगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बहु के भाई समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है।------

 

 

 

 

 

ये पूरी घटना ग्वालियर के नारायण विहार कॉलोनी की बताई जा रही है। दरअसल 50 साल की गुड्डी प्रजापति बेटे संजू के साथ गोला का मंदिर थाना पहुंची। जिन्होंने शिकायत कर बताया कि 27 मार्च 2026 को बहू सोनम से उसका सब्जी नहीं बनाने पर विवाद हुआ था। जिस पर बहु सोनम प्रजापति और बेटे संजू के बीच विवाद हो गया। इसके बाद बहू ने अपने मायके से भाई राहुल प्रजापति, नितिन प्रजापति और अरुण प्रजापति समेत पांच लोगों को बुला लिया।

 

 

 

 

 

रात करीब 10 बजे जब गुड्डी प्रजापति घर में लेती हुई थी तभी तीनों युवक घर के अंदर घुसे और मां-बेटे की पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि तीनों ने गुड्डी से कहा की वह मेरी बहन को बहुत परेशान कर रही है। तीनों ने गाली गलौच करते हुए पिटाई की। राहुल और नितिन ने बेटे संजू के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। इसी दौरान बहू के पिता देवी प्रजापति और मां वैजयंती भी मौके पर पहुंच गए। उन पर भी मारपीट के आरोप लगाए गए।

 

 

 

 


गंभीर घायल गुड्डी प्रजापति का निजी अस्पताल में इलाज जारी था ठीक होने के बाद अब उन्होंने थाने पहुंचकर बहू के भाई, पिता, मां समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की।
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्यवाई शुरू की है।------


By - sagar tv news
14-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.