सागर पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा, ट्रक से 1 करोड़ से ज्यादा की शराब जप्त,तीन आरोपी गिरफ्तार
सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया था। जहां एक ट्रक को जप्त करते हुए शराब का जखीरा बरामद किया गया था। इस अवैध शराब की कीमत 1 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं करीब 7 लाख रुपये कीमत का वाहन भी जप्त किया गया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। बता दें की मकरोनिया पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की थी। फिलहाल पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल में लगे हुई है। ताकि सच्चाई सामने आ सके।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा मकरोनिया चौराहा क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी इंदौर पासिंग एक कंटेनर ट्रक रोककर जांच की गई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पाई गई जिसे छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। जप्त शराब में 1500 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई। इसके अलावा वाहन समेत कुल मशरूका करीब 1 करोड़ 8 लाख 25 हजार रुपये जप्त किया गया।
बताया जा रहा है की राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना निवासी वाहन चालक विजय दांगी से पूछताछ की गई। जिसने शराब परिवहन से संबंधित कोई संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं किए। मामले में आरोपी विजय दांगी, रामचंद्र वर्मा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की कई धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। शुरूआती पूछ्ताछ में आरोपियों द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन कर सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपियों से शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है वहीं अन्य व्यक्तियों की तलाश भी की जा रही है।------