Sagar -किन्नर समाज के दो गुट आमने-सामने, मोतीनगर थाने पहुंचा मामला और फिर !

 

सागर शहर में किन्नर समाज के भीतर चल रहा विवाद अब खुलकर सड़क और थाने तक पहुंच गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में किन्नर मोतीनगर थाने पहुंचे और किन्नर रानी ठाकुर पर मारपीट, अभद्रता और तोड़फोड़ के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पूरे घटनाक्रम के बाद शहर में इस विवाद को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार हाल ही में आयोजित किन्नर पंचायत में गोलू मांझी को सागर का नया नायक घोषित किया गया था। इसी फैसले के बाद किन्नर समाज के भीतर विवाद गहराने लगा। बताया जा रहा है कि समाज अब दो अलग-अलग गुटों में बंट गया है। एक पक्ष किरण नायक के समर्थन में खड़ा है, जबकि दूसरा गुट गोलू मांझी को अपना नायक मान रहा है।

मंगलवार को विरोधी गुट के किन्नर बड़ी संख्या में मोतीनगर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के चलते उनके साथ मारपीट की गई, अभद्र व्यवहार किया गया और सामान में तोड़फोड़ भी की गई। किन्नरों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

 

गौरतलब है कि बीते दिनों किरण नायक पर धर्मांतरण से जुड़े गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद मामला और ज्यादा विवादों में आ गया। इसी घटनाक्रम के बाद समाज के भीतर मतभेद बढ़ते चले गए और अब यह विवाद खुलकर सामने आ गया है।

थाने के बाहर बड़ी संख्या में किन्नरों की मौजूदगी से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण भी नजर आया। हालांकि पुलिस ने सभी पक्षों को शांत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोतीनगर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

फिलहाल इस पूरे विवाद ने शहर में किन्नर समाज के भीतर बढ़ती खींचतान को उजागर कर दिया है, वहीं लोग अब पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।


By - sagar tv news
14-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.