घर में चल रही थी शादी की खुशियां,तभी डैम में नहाने गए युवकों को लेकर आई बुरी खबर,फैला मातम
एक घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। जिसमें शामिल होने परिचित और रिश्तेदार आये हुए थे। जिनमें से दो युवक डैम में नहाने गए हुए थे। जिनकी डूबने से जान चली गयी। और शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। बताया जा रहा है की छतरपुर जिले के महारजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैराज डैम में दर्दनाक हुआ। जम्मू से गांव आए दो युवकों के साथ अनहोनी हुई। डैम में रात भर NDERF द्वारा सर्चिंग की गयी। जिसके बाद अगले दिन दोनों की डेड बॉडी बरामद की गयी।
जानकारी के मुताबिक दीवान जी का पुरवा गांव में मटौंधा निवासी गोरेलाल अहिरवार के घर शादी समारोह था। जिसमें शामिल होने जम्मू से रिश्तेदारी के 10 से 12 युवक गांव आए हुए थे। सभी युवक सिंघपुर बैराज डैम में नहाने पहुंचे। तभी नहाते समय रोहित अहिरवार और दुलीचंद उर्फ ओम अहिरवार गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों युवक पानी में समा चुके थे। मृतकों में 21 साल के रोहित अहिरवार और 14 साल का दुलीचंद उर्फ ओम अहिरवार शामिल हैं। जो दीवान जी का पुरवा मटौंधा के निवासी बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद महाराजपुर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। दोनों युवकों की तलाश के लिए NDRF टीम को बुलाया गया था। रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसके बाद दोनों की डेड बॉडी डैम से बरामद की गई। घटना सामने आने के बाद जहां शादी वाले घर में मातम पसर गया। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।