अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर का पंजा, व्यापारियों और अधिकारीयों में हुई जमकर बहसबाजी ! SAGAR TV NEWS

 

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने फिर एक बार बुलडोजर की कार्यवाई को अंजाम दिया है। जिसके तहत सड़क और बाज़ार में हाथ ठेला लगाकर अतिक्रमण करने वालों को हटाया गया है। इस दौरान व्यापारियों और प्रशासन की टीम के बीच जमकर नोंक-झोंक भी देखने को मिली। बताया गया की एमपी के मुरैना में कार्यवाई का विरोध करने पर तहसीलदार और अपर कलेक्टर की लोगों से बहसबाजी हुई। हालांकि अप्रिय स्थिति से निपटने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

 

 

जानकारी के मुताबिक मुरैना के व्यस्ततम सरदार बाजार क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्यवाई की। जहां सड़क और बाजार क्षेत्र में हाथ ठेला लगाकर किए गए कब्जों को हटाने तहसीलदार ज्योति लक्ष्यकर और अपर कलेक्टर उमेश अवस्थी भारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान हाथ ठेला व्यापारियों और अधिकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गयी। दरअसल स्थानीय लोगों का कहना था की सरदार बाजार में लंबे समय से हाथ ठेलों और अस्थायी दुकानों के कारण हालात बिगड़ते जा रहे थे।

 

बाजार में पैदल निकलना तक दूभर हो गया था। वहीं ग्राहक और स्थायी व्यापारी भी जाम और अव्यवस्था से परेशान थे। कई बार शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। इस दौरान जैसे ही प्रशासनिक टीम जेसीबी और नगर निगम अमले के साथ मौके पर पहुंची तो हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों से बहस शुरू कर दी।

 

जिस पर तहसीलदार ज्योति लक्ष्यकर ने सख्त तेवर दिखाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी। कार्यवाई में सड़क किनारे खड़े कई हाथ ठेले हटाए गए। वहीं अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से साफ कराया गया।
प्रशासन के मुताबिक शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 


By - sagar tv news
14-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.