पशु आहार के बीच छिपाकर अवैध शराब का खेल,30 लाख की शराब जप्त,खुद पुलिस रह गई दंग | SAGAR TV NEWS |

 

पशु आहार की आड़ में शराब तस्करी के बड़े खेल का भंडाफोड़ किया गया है। जहां विदेशी शराब देखकर खुद पुलिस भी दंग रह गयी। बताया जा रहा है की पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एमपी के धार जिले में कार्यवाई की। और करीब तीस लाख रूपये की अवैध शराब को जप्त किया है। जहां ट्रक में पशु आहार के बीच छिपा कर शराब को लाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

 

 

ये सफलता धामनोद पुलिस को मिली है। जानकारी के मुताबिक रात के समय गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे से एक ट्रक अवैध शराब से लेकर इंदौर से होते हुए गुजरात तरफ जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर गुजरात पासिंग ट्रक को रोककर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को ट्रक में लोड पशु आहार की सफेद रंग की बोरियों के पीछे बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी हुई थीं।

 

पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ की जो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद ट्रक को धामनोद थाने लाकर पुलिस ने ट्रक से 514 पेटी अवैध शराब को जब्त करने की कार्रवाई की। अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 30 लाख 84 हजार रूपये बताई जा रही है।
ट्रक चालक राहुल मकवाना निवासी पोरबंदर गुजरात को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गयी है। मामले में धार एडिशनल एसपी विजय कुमार डावर ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
14-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.