जब न्यायालय के मजिस्ट्रेट ने की वाहनों की चैकिंग तो मच गयी अफरा तफरी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS

 

छतरपुर जिले के बिजावर में अचानक से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गयी। जब न्यायिक मजिस्ट्रेट की चैकिंग लग गयी। तो वाहन चालक यहां वाहन भागते हुए नज़र आये। दरअसल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मनमोहन सिंह कौरव द्वारा चलित न्यायलय के माध्यम डाकखाना चौराहा पर सभी प्रकार के वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें सभी दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों पर कमियां पाए जाने के अलावा यातायात नियमों के पालन करने की समझाइश देते हुए चालान काटे गए। यहां डाकखाना चौराहा पर यह चालानी कार्रवाई दोपहर तक चलती रही। साथ ही दोपहर के समय गुलगंज गांव स्थित छतरपुर सागर नेशनल हाईवे पर इस चलित न्यायलय के माध्यम से यहां भी दो और चार पहिया वाहनों के चालान काटे गए। इन काटे गए चालानों से बिजावर थाना क्षेत्र में 35 वाहनों से 32500 रूपए साथ ही गुलगंज थाना क्षेत्र में 15 वाहनों से 9500 रूपयों की चालानी राशि वसूली गई।


By - Hirdesh Mangali
30-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.