पुलिस का पॉकेट गवाह निकला नशे का सौदागर,6 सौ नशीले कफ सिरप के साथ महिला मित्र भी हिरासत में
पुलिस का एक पॉकेट गवाह ही नशे का सौदागर निकला है। जिसके कब्जे से 600 नशीली सिरप बरामद की गयी हैं। इसके अलावा उसकी महिला मीटर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है की एमपी के रीवा जिले की पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप जप्त की हैं। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर ही तस्करी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है की रीवा के सिविल लाइंस थाने में लगभग एक सैकड़ा से भी ज्यादा मामलों में पुलिस के पॉकेट गवाह बना एक युवक प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप का कुख्यात तस्कर निकला। पुलिस की छापामार कार्रवाई में पुलिस के विशेष दस्ते ने 600 से ज्यादा प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की शीशी के साथ तस्कर मोहन जोशी उर्फ भूपेश की महिला मित्र को भी हिरासत में लिया। जबकि कार्रवाई के दौरान युवक की मां ने सिविल लाइंस थाने की पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाए।
गिरफ्तार तस्कर मोहन जोशी उर्फ भूपेश की मां का आरोप है कि उनका बेटा थाने के करीब चाय की दुकान चलाता था। जब वह थाने चाय लेकर जाता था तो पुलिस ने कई मामलों में उसे न सिर्फ झूठा गवाह बनाया। बल्कि पुलिस कार्रवाई में जब्त की गई नशीली सामग्रियों की उससे बिक्री भी कार्रवाई। जिसके बाद वह मादक पदार्थ की तस्करी के दलदल में फंस गया।
मामले में सीएसपी डॉक्टर रितु उपाध्याय का कहना है की कफ सिरप के साथ मोहन जोशी उर्फ भूपेश के अलावा उसकी एक महिला मित्र को भी हिरासत में लिया है। जो तस्करी के इस धंधे में संलिप्त बताई जा रही है वहीं परिजनों द्वारा लगाए आरोपों को लेकर उन्होंने कहा की इस संबंध में जांच की जा रही है। इसमें जिन भी पुलिस कर्मियों के नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल जांच की जा रही है।------