सड़क पर खड़े वाहनों की निकाली हवा, बाजार में मची हलचल, नागदा पुलिस का एक्शन मोड

 

एमपी के उज्जैन जिले के नागदा में यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अब सख्त एक्शन मोड में नजर आ रही है। बुधवार रात थाना प्रभारी नागदा ने पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण किया। इस दौरान अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे बाजार क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। रात्रि भ्रमण के दौरान पुलिस ने पाया कि मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर कई वाहन गलत तरीके से खड़े किए गए थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। पुलिस ने ऐसे वाहनों की हवा निकालकर वाहन मालिकों को चेतावनी दी और भविष्य में व्यवस्थित पार्किंग करने की समझाइश दी।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि सड़क पर वाहन खड़े कर यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार में मौजूद लोगों में हलचल मच गई। इसी दौरान पुलिस टीम ने उन दुकानदारों और ठेला संचालकों को भी समझाइश दी, जो सड़क और सार्वजनिक मार्ग पर सामान फैलाकर अतिक्रमण कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें निर्देश दिए कि दुकान और ठेले निर्धारित सीमा में ही संचालित करें, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

थाना प्रभारी ने व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। नागदा पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर शहर में चर्चाएं तेज हैं। कई लोगों ने पुलिस की पहल को सराहनीय बताया, जबकि कुछ वाहन चालकों को कार्रवाई के चलते परेशानी का सामना भी करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था और यातायात को बेहतर बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


By - sagar tv news
14-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.