विद्यानगर बना दुर्घ टना ज़ोन ,सीवरेज काम से हर दिन हादसे का खतरा और फिर!

 

एमपी के उज्जैन जिले के नागदा शहर का विद्यानगर क्षेत्र इन दिनों लोगों के लिए परेशानी और खतरे का केंद्र बनता जा रहा है। यहां चल रहे सीवरेज कार्य के कारण सड़कें बदहाल हो चुकी हैं और हर दिन हादसे का डर लोगों को सता रहा है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि लापरवाही और अधूरे काम की वजह से बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। नगर में सीवरेज लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन काम की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। विद्यानगर क्षेत्र में जगह-जगह गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिन्हें ठीक तरीके से भरा नहीं जा रहा। कई स्थानों पर रास्ते पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन यहां छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि बुजुर्ग और दिव्यांगजन सबसे ज्यादा परेशान हैं। रहवासियों का आरोप है कि सीवरेज कार्य करने वाले ठेकेदार और कर्मचारी शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार करते हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि काम के दौरान कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है और कुछ मकानों की दीवारों तक में दरारें आ गई हैं। जब रहवासी रास्ते को दुरुस्त करने या गड्ढे भरने की बात करते हैं, तो उन्हें धमकियां तक दी जाती हैं।

स्थानीय नागरिकों ने कई बार मीडिया और प्रशासन के माध्यम से अपनी शिकायतें पहुंचाई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। रहवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क और सीवरेज कार्य को व्यवस्थित नहीं किया गया, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कार्य की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए और नागरिकों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया जाए। फिलहाल विद्यानगर क्षेत्र के लोग डर और परेशानी के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं।


By - sagar tv news
14-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.