MP | 30 हजार लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, तेंदूखेड़ा SDM ऑफिस में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़ !

 

एमपी के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाबू सौरभ यादव पर कॉलोनी की टीएनसी क्लीयरेंस के नाम पर 30 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, आवेदक संजय राय ने अपनी कॉलोनी से जुड़ी टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की फाइल को आगे बढ़ाने के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि फाइल क्लीयर करने के बदले बाबू सौरभ यादव ने 30 हजार रुपए की मांग की। परेशान होकर आवेदक ने पूरे मामले की शिकायत जबलपुर ईओडब्ल्यू कार्यालय में की।

 

 

शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू ने पहले पूरे मामले का सत्यापन किया और फिर सुनियोजित तरीके से ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की गई। गुरुवार को जैसे ही आवेदक ने आरोपी बाबू को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से घात लगाए बैठी ईओडब्ल्यू की 13 सदस्यीय टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान जब आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो वे गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। इस पूरी कार्रवाई के बाद एसडीएम कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी और अधिकारी अचानक हुई कार्रवाई को देखकर हैरान रह गए।

 

 

ईओडब्ल्यू टीम ने मौके से जरूरी दस्तावेज और सबूत भी जब्त किए हैं। फिलहाल आरोपी बाबू से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। आम लोगों का कहना है कि बिना रिश्वत दिए सरकारी काम होना मुश्किल हो गया है। अब सवाल यह है कि क्या इस कार्रवाई के बाद सिस्टम में सुधार आएगा या फिर ऐसे मामले यूं ही सामने आते रहेंगे।

 

 


By - sagar tv news
14-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.