सागर- बीना में BJP नेता की बोलेरो फूंकी, खुरई में कांग्रेस नेता की बाइक चोरी! CCTV में कैद वारदातें

 

मध्य प्रदेश के सागर जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बीना में भाजपा नेता की बोलेरो गाड़ी को देर रात आग के हवाले कर दिया गया, तो वहीं खुरई में कांग्रेस नेता की बाइक चोरी हो गई। दोनों घटनाओं के CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बीना की चैतन्य धाम कॉलोनी में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा नेता और नगर मंडल कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र केथोरिया के घर के बाहर खड़ी बोलेरो में अचानक आग भड़क उठी। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक कॉलोनी में पहुंचे। बदमाशों ने पहले बोलेरो पर पेट्रोल छिड़का और फिर आग लगाकर मौके से फरार हो गए।

 

 

देखते ही देखते गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। धुआं उठता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया और तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह जल चुका था। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित भाजपा नेता भूपेंद्र केथोरिया ने छोटी बजरिया पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है और आगजनी के पीछे की वजह जानने में जुटी हुई है।

 

 

उधर, खुरई के व्यस्ततम परसा चौराहे पर कांग्रेस नेता आशु भाईजान की बाइक चोरी हो गई। आशु भाईजान ने बताया कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे मिठाई खरीदने दुकान पर पहुंचे थे। बाइक बाहर खड़ी कर जैसे ही वह वापस लौटे, उनकी बाइक गायब थी। पूरी चोरी की घटना भी CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 


By - sagar tv news
14-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.