सागर- चालान की बात पर SI से उलझे नेता जी, वीडियो बनाकर दिखाई हकीकत, जमकर हुई नोंक-झोंक !


कहते हैं की जिनके घर कांच के होते हैं वह दूसरों के घरों में पत्थर नहीं फेंका करते। कुछ इसी तरह का एक मामला सागर से भी सामने आया है। जहां मकरोनिया में एक नेता ने पुलिस को आड़े हाथों ले लिया। जी हां, चालान की बात को लेकर मकरोनिया क्षेत्र के मिश्री चंद गुप्ता ने यातायात पुलिस को आइना दिखाया ।

दरअसल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मिश्रीचंद गुप्ता एक गाड़ी के पास खड़े होकर बता रहे है यातायात सूबेदार दूसरों के वाहनों का चालान कर रहे हैं और खुद अपनी कार में ब्लैक फिल्म लगाकर यातायात के नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। ये लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो

जिन पुलिस कर्मी पर आरोप लगा रहे हैं वो एसआई हेमंत पटेल है। बताया जा रहा है अक्सर वो दूसरों को नसीहत देते हैं चालानी कार्यवाई करते हैं लेकिन वह खुद अपनी कार में ब्लैक फिल्म लगाए हुए हैं।


आइए अब आपको बताते है आखिर हुआ क्या मिली जानकारी के मुताबिक एसआई हेमंत पटेल ने एक कार की चालानी कार्यवाई की, जिसमें कथित रूप से ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। उनका कहना है की कार में छोटे-छोटे बच्चे बैठे हुए थे जो गर्मी में परेशान हुए बावजूद इसके एसआई ने ब्लैक फिल्म फाड़ते हुए उनका चालान काट दिया। उन्होंने कहा की ये सब ठीक है। जब दूसरों पर कार्यवाई कर रहे हैं तो अपनी ही कार में ब्लैक फिल्म क्यों लगाए हुए हैं।
इसी को लेकर वह मोबाइल का कैमरा ऑन करते हुए पहले एसआई हेमंत पटेल की कार को दिखाते हैं। इसके बाद सीधे नजदीक ही मकरोनिया चौराहे पर स्थित यातायात पुलिस चौकी पहुंचकर एसआई हेमंत पटेल से इसको लेकर बात करते हैं। जहां दोनों में गहमागहमी भी देखने को मिली। जब मिश्रीचन्द गुप्ता ने कहा की आप दूसरों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाते हैं चालान करते हैं लेकिन खुद नियम क्यों तोड़ रहे हैं। तो उनका कहना था की उन्होंने पुलिस की लाइट वाहन में लगाने पर सम्बंधित का चालान किया था। जिसका वीडियो भी मौजूद हैं लेकिन मिश्रीचन्द गुप्ता इस बात पर अड़ जाते हैं की आप खुद अपनी गाड़ी का चालान कटवाओ। एसआई कहता है की मुझे डराने की कोशिश न करें आपको जिससे भी चेक करवाना ही करवा लें। काफी देर तक एसआई हेमंत पटेल और मिश्रीचन्द गुप्ता में नोंकझोंक चलती रही। एसआई का कहना था की आपको जिससे शिकायत करनी है कर दीजिये।
फ़िलहाल ये वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
वहीं इस मामले में एक दिलचस्प बात ये भी है की बीते कुछ महीनों पहले भी चालानी कार्यवाई को लेकर मिश्रीचन्द गुप्ता और एसआई हेमंत पटेल के बीच गहमागहमी भी हुई थी। तब भी ये मामला काफी तूल पकड़ा था।------


By - sagar tv news
14-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.