Sagar- पत्नी को ससुराल से लेकर आये युवक की संदिग्ध जान गई,ससुराल वालों पर गंभीर आरोप !

 

सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चले जाने के मामला सामने आया है। मामले में मृतक के परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष पर मर्डर किये जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है की युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया हुआ था। वह उसे लेकर अपने घर पहुंचा जिसके बाद युवक की जान चली गयी। मृतक की पहचान मड़ी पिपरिया निवासी रामकृष्ण प्रजापति के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं परिजनों ने ससुराल पक्ष के 5 से 6 लोगों पर बेरहमी से मारपीट कर मर्डर करने का आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

 

 

 


मृतक के परिजनों के मुताबिक रामकृष्ण अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। वहां पत्नी ने मायके में पारिवारिक कार्यक्रम होने की बात कहकर साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद युवक पत्नी को अपने घर ले आया। इसी बात से नाराज होकर देर रात करीब 10 बजे पत्नी के मायके पक्ष के लोग मड़ी पिपरिया पहुंचे और रामकृष्ण के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सलकराम प्रजापति निवासी बसारी, दशरथ प्रजापति निवासी पटना देवरी समेत अन्य लोगों ने युवक को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 

 

 

 

 

वहीं पुलिस की शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है की पत्नी और ससुराल पक्ष से विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में जाना चली गई।
मामले में पुलिस ने बॉडी का पीएम कराये जाने के परिजनों को सौंपी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही असल वजह का पता चल सकेगा। फिलाहल जांच जारी है।------


By - sagar tv news
15-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.