पत्नी अचानक हुई लापता, ढूंढने दर-दर भटक रहा पति, 6 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

 

बाज़ार गई हुई एक महिला अचानक से लापता हो गयी। करीब 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। जिस वजह से परेशान पति दर-दर भटकने को मजबूर है वह अपनी पत्नी को वापिस लाने पुलिस से गुहार लगा रहा है की लेकिन ऐसा आरोप है की पुलिस कोई ठोस कार्यवाई नहीं कर रही है। मामला एमपी के सतना जिले से सामने आया है। जहां कोलगवां थाना अंतर्गत गणेश नगर नईबस्ती से लापता महिला का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। पुलिस पर आरोप लग रहे हैं की वह जांच पड़ताल में कोई रूचि नहीं दिखा रही है।

 

 

 

 


फरियाद करने वाले पति छोटेलाल कुशवाहा ने कोलगवां थाने में पत्नी की लापता रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के मुताबिक गणेश नगर नईबस्ती में किराए के घर पर उसका पूरा परिवार रहता हैं दो बेटी एक बेटा, जो रोज़ की तरह बीते 9 मई को सुबह 8 बजे अपने काम पर गया हुआ था जो शाम करीब 7 बजे वापिस घर लौटा तो देखा की घर में पत्नी राजकुमारी कुशवाहा उम्र 38 साल नहीं थीं। घर में पूछने पर बड़ी बेटी ने बताया की मम्मी करीब 6:30 बजे फोटो लेने एक स्टूडियों के लिए निकली थीं। जो जल्दी आने को कहकर गयी थी लेकिन वापिस नहीं लौटी।

 

 

 

 

 

करीब 1 घंटा बाद पत्नी के मोबाइल पर कॉल करने पर फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद सम्बंधित स्टूडियो, मुन्नू होटल के आसपास रिश्तेदारों और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में तलाश किया। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद छोटेलाल कुशवाहा ने कोलगवां थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पाया है। जिससे पति को अनहोनी की आशंका है। आरोप है की पुलिस महिला के लापता होने की घटना पर कोई रुचि नहीं दिखा रही है। परेशान पति ने एसपी से लापता पत्नी को खोजने की गुहार लगाई हैं।------


By - sagar tv news
15-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.