15 साल की नाबालिग से सामूहिक गं दा काम, रखा बंध क बनाकर, 5 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |

 

15 साल की एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसे बैंगलोर ले जाया गया। जहां उसे बंधक बनाकर रखते हुए उसके साथ सामूहिक रूप से लोगों ने गंदे काम की घटना को अंजाम दिया। कुछ समय बात पुलिस छात्रा को ढूंढ लाई थी। लेकिन तब उसने डर की वजह से घटना के बारे में कुछ नहीं बताया था। अब उसने खुलासा किया और पुलिस को आपबीती सुनाई। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला एमपी के ग्वालियर जिले का है। जहां घासमंडी इलाके में नाबालिग छात्रा के अपहरण और सामूहिक गंदे काम के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

 

बता दें की घासमंडी थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की छात्रा बीते फरवरी में लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिसके बाद उसे बेंगलुरु से बरामद कर ग्वालियर लाया गया था। तब पूछताछ में छात्रा ने अपने साथ किसी भी तरह की गलत घटना होने से इनकार किया था। लेकिन कुछ समय बाद छात्रा ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। जिसमें उसने बताया की आरोपियों के डर की वजह से वह पहले कुछ नहीं बता पाई थी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की।

 

 

पीड़िता का आरोप है की उसकी मां के काम पर जाने के बाद मकान मालिक गुड्डी राठौर उसे कमरे में बंद कर देती थी। इस दौरान उसका बेटा मनोज और भांजा योगेश उसके साथ गलत काम करते थे। छात्रा ने यह भी बताया कि बुलबुल राठौर ने उसे अगवा करवाने में मदद की थी। पीड़िता का कहना है की योगेश, राकेश उर्फ राजू राठौर और वकीला उसे बेंगलुरु लेकर गए थे। जहां बंधक बनाकर रखते हुए तीनों ने उसके साथ गन्दा काम किया। पुलिस ने अब मामले में गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं। साथ ही गुड्डी राठौर, बुलबुल, मनोज, राकेश और योगेश को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी वकीला राठौर की तलाश लगातार जारी है।

 

 


By - sagar tv news
15-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.