हाथी का आतंक किसान को पटककर ले ली जान, गाय को भी बनाया निशाना,दहशत में जी रहे लोग | SAGAR TV NEWS |

 

लम्बे दांतों वाले एक दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया उसने एक किसान को पटक-पटक कर मार डाला। इसके अलावा एक गाय की भी कुचलकर जान ले ली। घटना के बाद से इलाके में दहशत फैली हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है की एमपी के शहडोल जिले में फिर एक बार जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है। अनूपपुर से भटककर आए एक गुस्सैल दंतैल हाथी ने खेत की रखवाली कर रहे किसान की जान ले ली।

 


यह पूरी घटना शहडोल जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र के गिरवा कुदरा टोला से सामने आइए। बताया गया की छोटे लाल सिंह अपनी पत्नी और भतीजे के साथ खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी 3 हाथियों के दल से बिछड़कर एक दंतैल नर हाथी खेत में पहुंच गया। उसने सबसे पहले खेत में बंधी गाय को कुचल दिया। गाय को बचाने पहुंचे किसान छोटे लाल सिंह पर भी हाथी ने हमला कर दिया। गुस्साए हाथी ने किसान को पटक-पटक कर मार डाला इसके अलावा आसपास के कई मकानों में तोड़फोड़ की। इस दौरान किसान की पत्नी और भतीजा किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।

 


सूचना मिलने के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। हाथी रिहायशी इलाके के आसपास घूम रहा था। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना था की यही दंतैल हाथी अनूपपुर जिले में भी 2 लोगों की जान ले चुका है। इस तरह वह अब तीन लोगों की जान ले चुका है।

फिलहाल लोगों में हाथी की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द हाथी को जंगल तरफ खदेड़ने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

 

 


By - sagar tv news
15-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.