कार्यक्रम में निकला सांप, लोगों ने किया मजाकिया कमेंट, लोग बोले संकल्प लेने आया
नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम चल रहा था की अचानक से अफरा तफरी का माहौल हो गया। क्योंकि कार्यक्रम स्थल पर एक सांप पहुँच गया था। जिस वजह से लोग कुछ देर के लिए सहम गए। ग्वालियर जिले से सामने आये इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया गया की ये सैंड बोआ प्रजाति का सांप है जो दोमुंहा होता है लेकिन जहरीला नहीं रहता। जिस वजह से लोगों को ज्यादा ख़तरा नहीं था वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा की सांप भी स्वच्छता का संकल्प लेने आया था।
बताया जा रहा है की ग्वालियर में नगर निगम की ओर से स्वच्छता को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान अचानक एक सांप भीड़ के बीच से निकलता हुआ मंच की ओर बढ़ने लगा। जिसे देखकर लोग घबरा गए। लेकिन बहुत ज्यादा अफरा-तफरी नहीं मची। इस दौरान कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए और सांप को शांतिपूर्वक रास्ता भी दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सांप बिना किसी को नुकसान पहुंचाए धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा और कुछ देर बाद कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गया। राहत की बात यह रही कि वह जहरीला सांप नहीं था। सैंड बोआ दोमुंहा होता है जिसे शांत स्वभाव का माना जाता है।
घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और लोगों ने राहत की सांस ली। तो सोशल मीडिया पर लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि सांप भी स्वच्छता का संकल्प लेने कार्यक्रम में पहुंच गया था।------