सागर- IPL सट्टे का बड़ा खुलासा! मोबाइल से दांव लगवा रहा था युवक, लाखों के लेनदेन मिले SAGAR TV NEWS

 

सागर में आईपीएल सट्टेबाजी का बड़ा मामला सामने आया है। मोतीनगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल के जरिए आईपीएल मैचों पर हार-जीत का दांव लगवा रहा था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से लाखों रुपए के लेनदेन और सट्टे का पूरा हिसाब-किताब बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीजासेन मंदिर के पास एक युवक मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन वेबसाइट पर आईपीएल मैचों में सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।

 

 

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। जांच के दौरान वह RCB और KKR के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रंजीत पिता प्रहलाद सोनी, उम्र 24 वर्ष, निवासी पुरव्याऊ टौरी बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 20 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन जब्त किया। जब मोबाइल की जांच की गई तो उसमें ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट संचालित होती मिली। मोबाइल में आईपीएल मैचों पर लगाए गए दांव, लाखों रुपए के लेनदेन, हिसाब-किताब और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड मिले हैं।

 

 

पुलिस को अलग-अलग टीमों पर लगाए गए दांव और ऑनलाइन पेमेंट से जुड़े कई अहम सबूत भी मिले हैं। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अकेले सट्टा चला रहा था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। मामले में आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) के तहत केस दर्ज किया गया है। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि जब्त मोबाइल से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के बढ़ते मामलों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 


By - sagar tv news
15-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.